NEET Exam 2026 Cancelled
नीट परीक्षा 2026 जिसे NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) हर साल आयोजित करवाती है यह परीक्षा पेपर लीक की वजह से रद्द कर दी गई है | इस परीक्षा का आयोजन 3 मई को हुआ था जिसमें 22 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था |

NTA के डीजी अभिषेक सिंह ने कहा है कि इस गड़बड़ी के लिए हम जिम्मेदार हैं और जल्द ही इस परीक्षा का दोबारा आयोजन करवाया जाएगा | साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जो भी इस मामले में जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी | वही नई परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी,
वही इस परीक्षा के कैंसिल होने के बाद विपक्ष ने सरकार को चारों तरफ से घेरा है, वहीं केंद्र सरकार ने इस मामले में सीबीआई को यह आदेश दिया है कि वह इस मामले की जांच शुरू कर दे | इस मामले में जब भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से पूछा गया तो उन्होंने कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया |
शुरू से समझे क्या हुआ था
नीट की परीक्षा हर साल आयोजित किया जाता है जिसमें देश भर के मेडिकल कॉलेज के एडमिशन के लिए छात्र परीक्षा देते है, नीट का पेपर क्वेश्चन बैंक के जरिए लीक किया गया है जिसमें बायोलॉजी,फिजिक्स और केमिस्ट्री के 300 से अधिक सवाल थे, जो कि हाथ से लिखे गए थे और उनकी हैंडराइटिंग भी एक ही समान थी| अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में बिजी हैं कि आखिर यह पेपर लीक हुआ कहां से? क्योंकि इसका खुलासा राजस्थान के सीकर से हुआ था
- 1मई को केरलम के राजस्थान में एमबीबीएस कर रहे चूरू के एक लड़के ने क्वेश्चन बैंक सीकर में अपने दोस्त को भेजा
- वहीं इस दोस्त ने इस क्वेश्चन बैंक को सीकर के एक संचालक को दिया, जिसने अपने हॉस्टल में रहने वाले दूसरे स्टूडेंट को भी क्वेश्चन बैंक शेयर कर दिया, इस तरह यह क्वेश्चन पेपर एक स्टूडेंट से दूसरे स्टूडेंट तक पहुंच गया
- वहीं परीक्षा होने के बाद सीकर की ही एक अन्य पीजी संचालक ने यह शिकायत दी की कथित क्वेश्चन पेपर बड़ी संख्या में छात्रों के बीच वायरल हुआ है,
- वही इस शिकायत के बाद जब क्वेश्चन पेपर को मिलाया गया तो काफी हद तक काफी सारे सवाल मिलते-जुलते दिखाई दिए
- इसके बाद एनटीए ने 4 मई की परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी, जिसे भारत सरकार ने रद्द करने का फैसला किया
वही क्वेश्चन बैंक में फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी के 300 सवाल थे और इनमें से 150 सवाल हू बहू नीट के पेपर में भी आए थे, आपको बता दे कि इस पेपर में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं और प्रत्येक सही सवाल की चार अंक दिए जाते हैं वही गलत जवाब देने पर वन थर्ड नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है| वही एक्सपर्ट के अनुसार किसी विशेष क्वेश्चन बैंक में परीक्षा के कुछ सवाल हू बहू होने की संभावना रहती है लेकिन इतनी अधिक संख्या में सवाल समान होने की संभावना आमतौर पर नहीं होती |
कितने छात्रों को यह क्वेश्चन बैंक मिला अभी तय नहीं हुआ
अभी तक एनटीए ने इस आंकड़े को सामने नहीं लाया है कि यह क्वेश्चन बैंक कितने छात्रों तक पहुंचा था | लेकिन इसकी संख्या हजारों में होने की आशंका है जिसे व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग एप के द्वारा भेजा गया था,
वहीं इसके तार अब केरल से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र में जुड़े होने की संभावना है, नासिक की पुलिस ने भी नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर एक युवा को हिरासत में लिया है, जो कि अभी फिलहाल बीएएमएस की पढ़ाई भी कर रहा है और वह एक मेडिकल कॉलेज काउंसलिंग एजेंसी भी चलता है
राहुल गांधी ने बोला हमला

वहीं भारत के विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने एक पोस्ट में भारत सरकार की जमकर आलोचना की है उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि देश के युवाओं के सामने एक गंभीर बात रखना चाहता हूं,एक काम कीजिए खुद गूगल कीजिए और देखिए की 2024 की नेट की भयंकर चोरी के दौरान एनटीए का डीजी कौन था और आज मोदी ने उसे कहां बैठाया है,
राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, और लीक करने वालों से उनके नेताओं की सांठगांठ है,
2024 में भी हुआ था पेपर लीक,
नीट की परीक्षा 2024 में भी बड़े पैमाने पर लीक हुई थी जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने इसे निरस्त करने का आदेश दिया था, हालांकि इस पूरे देश में निरस्त करने का आदेश नहीं हुआ था, सिर्फ जिन केंद्र पर शिकायत दर्ज हुई थी वहीं की परीक्षा को रद्द किया गया था,
आपको बता दे की नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है जिसकी शुरुआत 2013 में हुई थी, इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में एमबीबीएस बीडीएस बीएएमएस जैसे नर्सिंग कोर्स में दाखिला मिलता है, जिसमें एम्स और जिमपर जैसे बड़े संस्थान भी शामिल है, अभी देश में लगभग 1 लाख से अधिक एमबीबीएस और 27000 से अधिक BDS की सीटें मौजूद हैं

Leave a Reply