How to Check UP Board Result by Roll Number : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP ) ने कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया था| जिसे अभ्यर्थी अपने रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर कर डिजिलॉकर के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं | अक्सर आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है | जिसके कारण कई बार वेबसाइट खुलने में काफी दिक्कत होती है |
ऐसे में बोर्ड के द्वारा छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि आप अपना रिजल्ट कुछ समय के पश्चात देखे | ताकि वेबसाइट पर लोड कम होने के कारण आसानी से वेबसाइट चल सके| वही इस वर्ष यूपी बोर्ड के 10th का रिजल्ट 90.42% रहा जबकि 12th का रिजल्ट 80.38 प्रतिशत रहा |

वही रिजल्ट जारी होने के बाद असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए स्क्रुटनी के आवेदन 25 अप्रैल से शुरू कर दिए गए हैं इसकी अंतिम तिथि 17 मई 2026 है |
रोल नंबर की मदद से रिजल्ट कैसे देखें
यूपी बोर्ड के छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर का होना सबसे आवश्यक होता है| इसीलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अपने एडमिट कार्ड को संभाल कर रखें ताकि भविष्य में उसकी मदद से अपना रिजल्ट देख सकें इसके अलावा अब छात्रों के पास एसएमएस और अन्य वैकल्पिक तरीके भी उपलब्ध है जिनके माध्यम से वह अपना रिजल्ट देख सकते हैं |
इस साल हाई स्कूल और इंटर में करीब 52 लाख अभ्यर्थि शामिल हुए थे| जिनका रिजल्ट एक साथ 23 अप्रैल को जारी किया गया था| जब विद्यार्थियों की संख्या इतनी अधिक होती है तो ऐसे में जो रिजल्ट जारी होता है इसके कारण आमतौर पर ऑफिशीयल वेबसाइट पर एक साथ काफी बड़ी संख्या में लोग विजिट करते हैं | इसके कारण अक्सर वेबसाइट क्रैश या धीमी होने की समस्या होती है |
How to Check UP Board Result by Roll Number
यूपी बोर्ड हाई स्कूल या इंटर का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें इसके लिए हर साल लाखों छात्र परेशान रहते हैं| तो इसे निम्न स्टेप के जरिए आसानी से देखा जा सकता है
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं
होम पेज पर यूपी बोर्ड क्लास 10th या 12thरिजल्ट 2026 पर क्लिक करें
अब खाने के अंदर अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
कुछ समय पश्चात आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
अपने अंक और विवरण को ध्यान से जांच कर ले
वही भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट या स्क्रीनशॉट को सेव कर ले ताकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़े तो आपके पास पहले से उपलब्ध हो
डिजिलॉकर के माध्यम से अपना रिजल्ट कैसे देखें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के छात्र डिजिलाकर के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं | यह तरीका खास तौर पर तब काम आता है जब आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश या धीमी हो जाती है |

रोल नंबर से रिजल्ट कैसे देखें इसके लिए सबसे पहले डिजिटल की अधिकारी वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर या सिक्योरिटी पिन की मदद से लॉगिन करें
अगर डिजिलॉकर पर आपका अकाउंट नहीं बना है तो आधार कार्ड के माध्यम से अपना अकाउंट बना ले
लोगों होने के पश्चात एजुकेशन या इशू डॉक्यूमेंट सैक्शन में जाएं
यहां पर UP स्टेट बोर्ड आफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन का चयन करें
रिजल्ट देखने के लिए अपनी कक्षा दसवीं या 12वीं का विकल्प चुने
अपना रोल नंबर और परीक्षा वर्ष दर्ज करें
सबमिट करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या सेव कर ले

Leave a Reply